दैनिक खबरनामा 10 मई 2026 नई दिल्ली राजधानी में गहराते जल संकट के बीच दिल्ली के 77 सूखते जलाशयों, तालाबों और झीलों को पुनर्जीवित करने की बड़ी योजना शुरू की गई है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) को मिशन मोड में काम करने के निर्देश देते हुए कहा है कि अगले 90 दिनों के भीतर इन जलाशयों की स्थिति बदलनी चाहिए।शनिवार को अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में सामने आया कि रख-रखाव की कमी और अवैध कब्जों के कारण दिल्ली की कई जलीय संपत्तियां तेजी से खत्म हो रही हैं। इस पर एलजी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बारिश के पानी को बचाने और भूजल स्तर सुधारने के लिए तुरंत ठोस कार्रवाई जरूरी है।प्रशासन ने इस परियोजना को तीन चरणों में बांटा है। पहले 30 दिनों में उन 6 जलाशयों पर काम होगा जहां केवल सफाई और खुदाई की जरूरत है। अगले 60 दिनों में 48 छोटे जलाशयों का पुनरुद्धार किया जाएगा, जबकि 90 दिनों के भीतर 23 बड़े जलाशयों को पूरी तरह विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।
योजना के पहले चरण में तालाबों से कीचड़ और गंदगी हटाने के साथ उन रास्तों की सफाई की जाएगी जहां से बारिश का पानी तालाबों तक पहुंचता है। दूसरे चरण में तालाबों के किनारों को मजबूत किया जाएगा, बाड़ लगाई जाएगी, पौधारोपण होगा और पानी साफ रखने के लिए छोटे ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 1,074 अंक उछला

दैनिक ख़बरनामा मुंबई/नई दिल्ली: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में…

12 साल का सफर: पीएम मोदी ने राजनीतिक स्थिरता और विकास को बताया NDA सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि

  नई दिल्ली, 10 जून: केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार…

चंडीगढ़ में आतंकी साजिश के तीनो आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैंडलर्स के संपर्क में थे आरोपी, चंडीगढ़…

ऑल इंडिया मिल्ली उलेमा बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, रिपब्लिक डे की दी शुभकामनाएँ

राजस्थान 25 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के जयपुर, में ऑल इंडिया…