दैनिक खबरनामा 10 मई 2026 नई दिल्ली राजधानी में गहराते जल संकट के बीच दिल्ली के 77 सूखते जलाशयों, तालाबों और झीलों को पुनर्जीवित करने की बड़ी योजना शुरू की गई है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) को मिशन मोड में काम करने के निर्देश देते हुए कहा है कि अगले 90 दिनों के भीतर इन जलाशयों की स्थिति बदलनी चाहिए।शनिवार को अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में सामने आया कि रख-रखाव की कमी और अवैध कब्जों के कारण दिल्ली की कई जलीय संपत्तियां तेजी से खत्म हो रही हैं। इस पर एलजी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बारिश के पानी को बचाने और भूजल स्तर सुधारने के लिए तुरंत ठोस कार्रवाई जरूरी है।प्रशासन ने इस परियोजना को तीन चरणों में बांटा है। पहले 30 दिनों में उन 6 जलाशयों पर काम होगा जहां केवल सफाई और खुदाई की जरूरत है। अगले 60 दिनों में 48 छोटे जलाशयों का पुनरुद्धार किया जाएगा, जबकि 90 दिनों के भीतर 23 बड़े जलाशयों को पूरी तरह विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।
योजना के पहले चरण में तालाबों से कीचड़ और गंदगी हटाने के साथ उन रास्तों की सफाई की जाएगी जहां से बारिश का पानी तालाबों तक पहुंचता है। दूसरे चरण में तालाबों के किनारों को मजबूत किया जाएगा, बाड़ लगाई जाएगी, पौधारोपण होगा और पानी साफ रखने के लिए छोटे ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

अप्रैल से लागू होगा नया आयकर कानून 2025, टैक्स फॉर्म होंगे ज्यादा सरल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केंद्रीय वित्त…
Share to :