जयपुर 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)सांभर | उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को पांच दिवसीय सांभर महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ किया। यह महोत्सव 27 से 31 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक सांभर पहुंचे हैं। उद्घाटन के पश्चात पर्यटन मंत्री ने क्राफ्ट और फूड स्टॉल्स का अवलोकन किया तथा कलाकारों व हस्तशिल्पियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर दिया कुमारी ने कहा कि सांभर अब तेजी से ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और शीत ऋतु में आने वाले विदेशी पक्षी, विशेषकर ग्रेटर फ्लेमिंगो, पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण हैं।महोत्सव में एडवेंचर गतिविधियां, पतंग प्रदर्शनी, फोटोग्राफी एग्जीबिशन, लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, ऊंट व घोड़ा सवारी, जीप सफारी, पैरा ग्लाइडिंग और बैलून राइड जैसे आकर्षण सैलानियों को खूब लुभा रहे हैं।पर्यटन मंत्री ने पर्यटकों से सांभर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील करते हुए कहा कि इससे राजस्थान पर्यटन को वैश्विक पहचान मिलेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जुलाई 2026 में DA/DR बढ़ने की उम्मीद, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिल सकता है एरियर

नई दिल्ली, (दैनिक खबरनामा )2 जून, 2026 : केंद्र सरकार के लाखों…
Share to :

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ऑफिस असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, एक लाख रुपये तक मिलेगा वेतन

दैनिक खबरनामा।नई दिल्ली, 4 जून 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर,…
Share to :

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो कॉन्स्टेबल निलंबित

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर, 3 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में…
Share to :

Meta AI की सुरक्षा पर उठे सवाल, कथित AI Manipulation से हजारों Instagram अकाउंट्स का डेटा लीक होने का दावा

नई दिल्ली | दैनिक खबरनामा | 8 जून, 2026 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…
Share to :