अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब खैर कोतवाली क्षेत्र के गोण्डा रोड स्थित ग्राम उदयपुर के जंगल में खड़ी एक कार के अंदर दो युवकों के शव बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर खैर कोतवाली पुलिस के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी तत्काल पहुंचे और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बॉबी पुत्र कमल सिंह निवासी ताजपुर रसूलपुर, थाना लोधा तथा मोहित के रूप में हुई है। दोनों शव कार के अंदर पड़े मिले, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर दोनों शवों का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जांच के दौरान पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों धर्मेंद्र उर्फ धलुआ और उसके साथी प्रताप सिंह को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि मृतक बॉबी पर करीब ढाई लाख रुपये का कर्ज हो गया था। कर्ज के दबाव और आपसी विवाद के चलते उन्होंने बॉबी की हत्या की साजिश रची।आरोपियों के अनुसार बॉबी को महरावल पुल के पास कार खरीदने के बहाने बुलाया गया था। मजबूरी में बॉबी के साथ मोहित भी वहां पहुंच गया। इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों शवों को कार में रखकर सोमना रोड स्थित ग्राम उदयपुर के जंगल में खड़ी कर फरार हो गए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

है

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अटल जन्म शताब्दी पर लखनऊ में भव्य आयोजन, लेकिन आगरा के बटेश्वर में सूना रहा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक आवास

आगरा 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी…
Share to :

पंजाब में बड़ी कार्रवाई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार, 50 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मामला

पंजाब 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब पुलिस ने मंगलवार को बड़ी…
Share to :

जयपुर सांभर महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़, पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने किया उद्घाटन

जयपुर 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)सांभर | उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी…
Share to :

उचाना कलां में खुशियों की किलकारी नौ बहनों के बाद घर में आया भाई परिवार में जश्न का माहौल

हरियाणा 21 जनवरी( दैनिक खबरनामा) हरियाणा उचाना कलां (जींद)। जिले के उचाना…
Share to :