चंडीगढ़ 12 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ लोहड़ी पर्व को लेकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। पंजाबियों के लिए विशेष महत्व रखने वाला यह पर्व पूरे पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। जिन परिवारों में बीते वर्ष विवाह या पुत्र-पौत्र की प्राप्ति हुई थी, वहां लोहड़ी की रौनक देखते ही बनती थी। बच्चे दिनभर घर-घर जाकर लोहड़ी मांगते नजर आए। महिलाओं ने पारंपरिक लोहड़ी गीत गाए, वहीं देर रात तक युवाओं और बच्चों ने ढोल की थाप पर जमकर मस्ती की।उधर, चंडीगढ़, मोहाली और ट्राई-सिटी के मॉल्स में भी पारंपरिक अंदाज में लोहड़ी मनाई गई। एचएलपी मॉल में “विरसे दे रंग, एचएलपी दे संग” थीम के तहत पंजाबी लोक संस्कृति और विरसे की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में सीएम सिक्योरिटी ऑफिसर कमल सिसोदिया गेस्ट ऑफ ऑनर रहीं। आयोजकों के अनुसार, ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।
You May Also Like
अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
- Vishal
- December 25, 2025
अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
- Vishal
- December 27, 2025
उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में
- Vishal
- December 27, 2025
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की हकीकत आई सामने तय समय पर PGI पहुंचने के बावजूद मरीजों को 5–7 घंटे का इंतजार, भूखे-प्यासे डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठे रहे लोग
- Vishal
- December 27, 2025