दैनिक खबरनामा नई दिल्ली 25 मई 2026 : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को पेट्रोल के दाम में 2 रुपए 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 2 रुपए 71 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों, यात्रियों और मध्यम वर्ग की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
पिछले 10 दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपए 12 पैसे प्रति लीटर और डीजल 95 रुपए 20 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले पेट्रोल 99 रुपए 51 पैसे और डीजल 92 रुपए 49 पैसे प्रति लीटर बिक रहा था।
सरकारी तेल कंपनियों ने 23 मई को भी पेट्रोल के दाम 87 पैसे और डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए थे। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी का असर परिवहन क्षेत्र के साथ-साथ रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण ईंधन की लागत बढ़ रही है। इसी के चलते तेल कंपनियां धीरे-धीरे बढ़ा हुआ बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं।
लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे ने आम जनता की जेब पर अतिरिक्त दबाव बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

वेनेज़ुएला पर अमेरिकी कार्रवाई पर भारत की चुप्पी क्यों? मलेशिया और अन्य देशों की खुली प्रतिक्रिया से अलग रहा रुख

नई दिल्ली 8 जनवरी (दैनिकखबरनामा) नई दिल्ली वेनेज़ुएला को लेकर अमेरिका की…

भारत ने चावल उत्पादन में चीन को पछाड़ा, कांग्रेस पर कृषि मंत्री का तीखा हमला

5 जनवरी( दैनिक खबरनामा)केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया…

वीडियो देखने का समय नहीं’, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

दैनिक खबरनामा 22 जुलाई नई दिल्ली : प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई…

उत्तराखंड में आज रात से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, तीन दिन का यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) उत्तराखंड में मौसम एक बार…