दैनिक खबरनामा नई दिल्ली 25 मई 2026 : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को पेट्रोल के दाम में 2 रुपए 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 2 रुपए 71 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों, यात्रियों और मध्यम वर्ग की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
पिछले 10 दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपए 12 पैसे प्रति लीटर और डीजल 95 रुपए 20 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले पेट्रोल 99 रुपए 51 पैसे और डीजल 92 रुपए 49 पैसे प्रति लीटर बिक रहा था।
सरकारी तेल कंपनियों ने 23 मई को भी पेट्रोल के दाम 87 पैसे और डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए थे। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी का असर परिवहन क्षेत्र के साथ-साथ रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण ईंधन की लागत बढ़ रही है। इसी के चलते तेल कंपनियां धीरे-धीरे बढ़ा हुआ बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं।
लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे ने आम जनता की जेब पर अतिरिक्त दबाव बना दिया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बजट सत्र के 9वें दिन हंगामा, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

नई दिल्ली 9 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा )नई दिल्ली। संसद के बजट…
Share to :

असम का सियासी रण अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, काजीरंगा को ‘घुसपैठियों के हवाले’ करने का आरोप

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 असम में चुनावी माहौल गर्माते ही सियासी…
Share to :

दिल्ली में सरकारी कॉलोनियों का मेगा रीडेवलपमेंट बिना सरकारी खर्च के बनेंगे 21 हजार नए फ्लैट

नई दिल्ली 7 मार्च (दैनिक खबरनामा) केंद्र सरकार दिल्ली की सात पुरानी…
Share to :

करवर उपतहसील के अरनेठा गांव में अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध कब्जों का खेल जारी

बूंदी 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा)जिले की करवर उपतहसील के अरनेठा गांव में…
Share to :