दैनिक खबरनामा मोहाली 28 मई : मोहाली के जीरकपुर में बुधवार देर शाम दो गुटों के बीच बीच सड़क पर हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला किया। मारपीट के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बलटाना स्थित रामलीला ग्राउंड में किसी बात को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच बहस हुई थी। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों गुट आमने-सामने आ गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि झगड़ा काफी देर तक चलता रहा। बीच-बचाव की कोशिशें भी की गईं, लेकिन हालात काबू से बाहर हो गए।

करीब 3 मिनट के वायरल वीडियो में 15 से 20 युवक सड़क पर एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में डंडे नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक गाली देते हुए आरोप लगाता सुनाई देता है कि “ये लोग चिट्टा बेचते हैं।” इसके बाद मारपीट और तेज हो जाती है। वीडियो में एक युवक को जमीन पर गिराकर डंडों से पीटते हुए भी देखा गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों गुटों के बीच पहले से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

चौकी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया के जरिए मिला है और उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है और न ही किसी अस्पताल से एमएलआर प्राप्त हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, यूट्यूब सर्च हिस्ट्री से खुली साजिश

दैनिक खबरनामा| फतेहपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड…
Share to :

चंडीगढ़ में आतंकी साजिश के तीनो आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैंडलर्स के संपर्क में थे आरोपी, चंडीगढ़…
Share to :

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध आईईडी और हथियार मामले में तीन गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 23 अगस्त : चंडीगढ़ पुलिस ने संदिग्ध आईईडी और…
Share to :

प्रिंसिपल की डांट का बदला लेने की साजिश, 10वीं के दो छात्रों ने किए चाकू से 27 वार; ‘बाबू’ बना केस का अहम सुराग

दैनिक खबरनामा | 20 अगस्त | अगरतला: तेलंगाना के नालगोंडा जिले के…
Share to :