दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 29 मई। माई भागो सशस्त्र बल तैयारी संस्थान फॉर गर्ल्स, एसएएस नगर की पूर्व कैडेट निशा भारती ने भारतीय नौसेना में उप-लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने केरल स्थित भारतीय नौसैनिक अकादमी एझीमाला से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर नौसेना में अधिकारी के रूप में कदम रखा।

पासिंग आउट परेड का निरीक्षण दक्षिणी नौसैनिक कमान के प्रधान अधिकारी वाइस एडमिरल समीर सक्सेना द्वारा किया गया। निशा को भारतीय नौसेना की शिक्षा शाखा में नियुक्ति मिली है। उनके पिता दिनेश चंद्र पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने निशा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार लड़कियों को सशस्त्र सेनाओं में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने जुलाई 2023 में माई भागो संस्थान में लड़कियों के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी तैयारी शाखा की शुरुआत की थी, जिसका तीसरा बैच इस समय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू (सेवानिवृत्त) ने भी निशा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता अधिक लड़कियों को सशस्त्र सेनाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने नव नियुक्त अधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अगले संघर्ष के लिए तैयार हो रही तीनों सेनाएं, सेना प्रमुख ने दिए बड़े संकेत

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 30 मई : देश की सुरक्षा व्यवस्था…
Share to :

चीन सीमा से लेकर नियंत्रण रेखा तक सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, सैनिकों की तैयारियों का वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने लिया जायजा

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 30 मई :  उत्तरी क्षेत्र में तैनात सेना…
Share to :

‘सुपर सुखोई’ अभियान से बदलेगी वायुसेना की ताकत, अत्याधुनिक स्वदेशी प्रणालियों से लैस होंगे लड़ाकू विमान

दैनिक खबरनामा नई दिल्ली, 29 मई : भारतीय वायुसेना अपने प्रमुख लड़ाकू…
Share to :