दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 29 मई। पंजाब मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस संत प्रकाश ने आज प्रख्यात वैदिक ज्योतिषी, रत्न विज्ञान विशेषज्ञ, वास्तु सलाहकार एवं आध्यात्मिक हीलर डॉ. दीपक सिंगला की पुस्तक ‘रत्नों का रहस्य’ का विमोचन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
डॉ. दीपक सिंगला वर्षों से वैदिक ज्योतिष, रत्न विज्ञान और आध्यात्मिक उपचार के क्षेत्र में लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनकी नई पुस्तक ‘रत्नों का रहस्य’ में रत्नों और ग्रहों की ऊर्जाओं के प्रभाव को सरल भाषा में समझाया गया है। पुस्तक में ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिनकी सहायता से व्यक्ति जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सामना कर सकता है।
पुस्तक में करियर, स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और मानसिक सुख-शांति से जुड़े विषयों पर विशेष जानकारी दी गई है। इसमें यह भी बताया गया है कि कौन-से रत्न व्यक्ति की ग्रह स्थिति के अनुसार अनुकूल हो सकते हैं और उनका दैनिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।
सरल एवं रोचक शैली में लिखी गई यह पुस्तक हर आयु वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी मानी जा रही है। ज्योतिष और रत्न विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के साथ-साथ सामान्य पाठकों के लिए भी यह पुस्तक विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर जस्टिस संत प्रकाश ने डॉ. दीपक सिंगला को पुस्तक प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा और ज्योतिष विज्ञान से जुड़ी ऐसी पुस्तकें समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।