दैनिक खबरनामा। जम्मू, 9 जून:  शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जम्मू नगर निगम (JMC) ने मंगलवार को व्यापक कार्रवाई करते हुए न्यू प्लाट, जानीपुर से पलौड़ा तालाब तक सड़क किनारों और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया।

नगर निगम आयुक्त डा. देवांश यादव के निर्देशों पर निगम की प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) टीम ने सड़क और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की। अभियान की शुरुआत न्यू प्लाट क्षेत्र में स्थित बिल्लू वाइन शॉप के पास से की गई, जिसके बाद टीम ने मैन स्टॉप जानीपुर से लेकर पलौड़ा तालाब तक पूरे मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान फुटपाथों और सड़क किनारों पर रखी गई आधा दर्जन से अधिक रेहड़ियां, विज्ञापन बोर्ड तथा दुकानों के बाहर रखा गया अन्य सामान जब्त किया गया। नगर निगम की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों से करीब तीन छोटे ट्रक भर सामान कब्जे में लिया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नगर निगम ने शहरभर में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए विस्तृत रोस्टर जारी किया है। 2 जून से शुरू हुआ यह विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान 30 जून तक विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगा।

रोस्टर के अनुसार 10 जून को औकाफ मार्केट, गोल मार्केट और अप्सरा रोड के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फुटपाथों और सड़कों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर निगम ने नागरिकों और व्यापारियों से सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग करने की अपील भी की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :