शिमला 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम के मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 96 घंटों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हालांकि दोपहर बाद तक शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है।
मौसम विभाग ने बताया कि चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, कांगड़ा और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है, जिससे प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।31 दिसंबर को भारी बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी के आसार हैं। विशेष रूप से लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, शिमला और मंडी जिले के ऊंचे क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है।1 और 2 जनवरी को भी बिगड़ा रहेगा मौसम एक और दो जनवरी को भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। लगातार खराब मौसम के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कें बंद होने, यातायात प्रभावित होने और बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ऑपरेशन से बच्ची को जन्म देने के एक दिन बाद प्रसूता की मौत, कुल्लू अस्पताल में परिजनों का हंगामा

दैनिक खबरनामा । कुल्लू, 22 जून : हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल…

शिमला ग्रामीण में कांग्रेस को मिला बड़ा बल, रिटायर्ड जीएम केसी चौहान समेत 50 लोग पार्टी में शामिल

दैनिक खबरनामा । शिमला, 10 जुलाई: शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस ने संगठन…

शिमला में राम मंदिर हॉल में निकाह को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों का विरोध; सूद सभा ने कहा फैलाया जा रहा भ्रम

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 शिमला शहर में राम मंदिर के हॉल…

MNC की नौकरी छोड़ गांव लौटी अंकिता ठाकुर ने जीता जिला परिषद चुनाव, 3,222 मतों से दर्ज की शानदार जीत

दैनिक खबरनामा | नाहन, 1 जून :  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले…