दैनिक खबरनामा|चंडीगढ़, 17 जून 2026. पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए वित्त, आबकारी एवं कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आबकारी एवं कर विभाग में नियुक्त 14 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 13 क्लर्क और एक सेवादार शामिल हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता युवाओं को पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराना है।

अपने कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 13 क्लर्कों में से 11 का चयन पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से पूरी तरह योग्यता के आधार पर किया गया है, जबकि दो क्लर्कों और एक सेवादार की नियुक्ति अनुकंपा आधार पर की गई है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता मिल सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को योजनाबद्ध तरीके से भर रही है, जिससे न केवल प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हो रही है बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन केवल पद भरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पंजाब की अर्थव्यवस्था को गति देने और सुशासन को मजबूत करने का भी माध्यम है।

वित्त मंत्री ने कहा कि भगवंत मान सरकार के गठन के बाद से अब तक हजारों युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में नियुक्त किया जा चुका है, जिससे युवाओं को अपने राज्य में ही सम्मानजनक रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला है।

इस अवसर पर आबकारी एवं कर आयुक्त जतींद्र जोरवाल भी उपस्थित रहे। हरपाल सिंह चीमा ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्हें ईमानदारी, समर्पण और दक्षता के साथ जनसेवा के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के कल्याण और सुशासन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जुलाई 2026 में DA/DR बढ़ने की उम्मीद, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिल सकता है एरियर

नई दिल्ली, (दैनिक खबरनामा )2 जून, 2026 : केंद्र सरकार के लाखों…
Share to :

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ऑफिस असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, एक लाख रुपये तक मिलेगा वेतन

दैनिक खबरनामा।नई दिल्ली, 4 जून 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर,…
Share to :

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो कॉन्स्टेबल निलंबित

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर, 3 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में…
Share to :

आनी बीडीसी अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, महिला सदस्य के अपहरण के आरोप से मचा हड़कंप

दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 7 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की…
Share to :