दैनिक खबरनामा । श्रीनगर, 18 जून : जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। एशिया की सबसे ऊंची केबल कार सेवाओं में शामिल गुलमर्ग गंडोला की मरम्मत और तकनीकी जांच का कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। गंडोला का ट्रायल रन भी 100 प्रतिशत सफल रहा है और अब सेवा को दोबारा शुरू करने के लिए केवल सरकार की अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

केबल कार कॉरपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार गंडोला प्रणाली की मरम्मत, सुरक्षा परीक्षण और तकनीकी निरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब सरकार द्वारा गठित जांच समिति की अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सेवा को फिर से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि सभी आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और जैसे ही सरकार की ओर से हरी झंडी मिलेगी, गंडोला सेवा तत्काल बहाल कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि 24 मई को गंडोला प्रणाली में तकनीकी खराबी आने के कारण 300 से अधिक पर्यटक और स्थानीय लोग हवा में फंस गए थे। इसके बाद केबल कार कॉरपोरेशन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, सेना और सिविल प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था।

इस घटना के बाद सरकार ने पूरे सिस्टम की विस्तृत जांच के आदेश दिए थे और सुरक्षा मानकों की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया गया था।

अधिकारियों के मुताबिक हाल ही में फ्रांस से आए इंजीनियरों की एक विशेषज्ञ टीम ने गंडोला प्रणाली का अंतिम तकनीकी निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी सुरक्षा और संचालन संबंधी मानकों को संतोषजनक पाया गया। इसके बाद गंडोला का ट्रायल रन कराया गया, जो पूरी तरह सफल रहा।

अधिकारी ने कहा कि सभी तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। अब समिति की अंतिम रिपोर्ट और सरकार की अनुमति मिलते ही गंडोला सेवा को पुनः शुरू कर दिया जाएगा।

गुलमर्ग गंडोला जम्मू-कश्मीर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन आकर्षणों में से एक है। इसे एशिया के सबसे ऊंचे और दुनिया के प्रमुख केबल कार सिस्टमों में गिना जाता है। प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक इसका आनंद लेते हैं और बर्फ से ढके पहाड़ों व वादियों के मनमोहक हवाई दृश्यों का लुत्फ उठाते हैं।

गुलमर्ग आने वाले अधिकांश पर्यटकों के लिए गंडोला की सवारी प्रमुख आकर्षण होती है, इसलिए इसके दोबारा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब सभी की निगाहें सरकार के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :