तीन वर्षों की देखभाल के बाद बांग्लादेशी बच्चों को सुरक्षित स्वदेश भेजा गया, चेहरों पर लौटी मुस्कान

दैनिक खबरनामा|चंडीगढ़, 19 जून 2026.मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने मानवीय संवेदनाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा का एक सराहनीय उदाहरण पेश करते हुए पांच बांग्लादेशी बच्चों को सुरक्षित उनके स्वदेश भेजा है। वर्षों बाद अपने परिवारों से दोबारा मिलने की उम्मीद साकार होने से इन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2023 के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में मिले इन बच्चों को बाल कल्याण समितियों के निर्देशों के अनुसार पंजाब के विभिन्न बाल गृहों में रखा गया था। इस दौरान उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग और समग्र विकास का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिल सके।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेश उच्चायोग, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से बच्चों की पहचान और उनके परिवारों की पुष्टि की गई। सभी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पांचों बच्चों को सुरक्षित तरीके से बांग्लादेश भेजा गया, जहां अब वे अपने परिजनों के साथ नया जीवन शुरू कर सकेंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि हर बच्चे को अपने परिवार के प्यार, सुरक्षा और अपनत्व का अधिकार है। किसी भी बच्चे के लिए अपने परिवार से पुनर्मिलन जीवन के सबसे सुखद और यादगार क्षणों में से एक होता है। पंजाब सरकार बच्चों के सर्वोत्तम हितों की रक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसी बच्चे का अपने परिवार से दोबारा जुड़ना केवल एक परिवार की खुशी नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भी जीत है। राज्य सरकार बच्चों की सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगी।

डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर बच्चे के अधिकारों की रक्षा, उनकी देखभाल और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

कूड़े के पहाड़ पर विकास की जीत, राजधानी को मिला राष्ट्र प्रेरणा स्थल

लखनऊ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)एक समय जहां कूड़े का विशाल पहाड़ हुआ…
Share to :