तीन वर्षों की देखभाल के बाद बांग्लादेशी बच्चों को सुरक्षित स्वदेश भेजा गया, चेहरों पर लौटी मुस्कान

दैनिक खबरनामा|चंडीगढ़, 19 जून 2026.मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने मानवीय संवेदनाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा का एक सराहनीय उदाहरण पेश करते हुए पांच बांग्लादेशी बच्चों को सुरक्षित उनके स्वदेश भेजा है। वर्षों बाद अपने परिवारों से दोबारा मिलने की उम्मीद साकार होने से इन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2023 के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में मिले इन बच्चों को बाल कल्याण समितियों के निर्देशों के अनुसार पंजाब के विभिन्न बाल गृहों में रखा गया था। इस दौरान उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग और समग्र विकास का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिल सके।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेश उच्चायोग, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से बच्चों की पहचान और उनके परिवारों की पुष्टि की गई। सभी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पांचों बच्चों को सुरक्षित तरीके से बांग्लादेश भेजा गया, जहां अब वे अपने परिजनों के साथ नया जीवन शुरू कर सकेंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि हर बच्चे को अपने परिवार के प्यार, सुरक्षा और अपनत्व का अधिकार है। किसी भी बच्चे के लिए अपने परिवार से पुनर्मिलन जीवन के सबसे सुखद और यादगार क्षणों में से एक होता है। पंजाब सरकार बच्चों के सर्वोत्तम हितों की रक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसी बच्चे का अपने परिवार से दोबारा जुड़ना केवल एक परिवार की खुशी नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भी जीत है। राज्य सरकार बच्चों की सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगी।

डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर बच्चे के अधिकारों की रक्षा, उनकी देखभाल और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अटल जन्म शताब्दी पर लखनऊ में भव्य आयोजन, लेकिन आगरा के बटेश्वर में सूना रहा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक आवास

आगरा 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी…

भाजपा संगठन में व्यापक बदलाव, विनोद तावड़े यूपी के प्रभारी; पुनिया को पंजाब और तरुण चुग को गुजरात की कमान

दैनिक खबरनामा | 18 अगस्त | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने…

वर्ष 2030 तक करोड़ों रोजगारों पर तकनीकी संकट की आशंका, दफ्तरों में होने वाले काम सबसे ज्यादा प्रभावित

दैनिक ख़बरनामा नई दिल्ली। 27 मई :  तेज़ी से विकसित हो रही…

ईपीएफओ पोर्टल फिर हुआ चालू, अब यूनिवर्सल अकाउंट नंबर का आवंटन और सक्रियण होगा उमंग ऐप के जरिए

दैनिक खबरनामा 4 जुलाई नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) का…