पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में लगाए जाएंगे स्मार्ट स्वास्थ्य उपकरण, सीएचआरआई के साथ हुआ अहम समझौता

दैनिक खबरनामा|चंडीगढ़, 19 जून 2026. पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सेंटर फॉर हेल्थ रिसर्च एंड इनोवेशन (सीएचआरआई) के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की उपस्थिति में हुए इस समझौते के तहत राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीकों से सशक्त बनाया जाएगा।

इस पहल के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और फतेहगढ़ साहिब जिलों में अत्याधुनिक एआई आधारित उपकरण स्थापित किए जाएंगे, जिनकी सहायता से दिल और श्वसन संबंधी बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर ही पता लगाया जा सकेगा। इससे गंभीर रोगियों की समय रहते पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत सनफॉक्स स्पैंडन ईसीजी उपकरण और एआई आधारित डिजिटल स्टेथोस्कोप लगाए जाएंगे। स्पैंडन ईसीजी मशीन तेजी से हृदय की जांच कर गंभीर मरीजों की पहचान करेगी, जबकि डिजिटल स्टेथोस्कोप बच्चों में हृदय संबंधी समस्याओं की स्क्रीनिंग में सहायक साबित होगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास भेजा जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि इन आधुनिक उपकरणों के संचालन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि नई तकनीक को नियमित स्वास्थ्य सेवाओं में प्रभावी ढंग से शामिल किया जा सके। साथ ही यह परियोजना भविष्य में पूरे पंजाब में एआई आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए व्यवहारिक अनुभव और प्रमाण उपलब्ध कराएगी।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस पहल से लोगों को अधिक तेज, सटीक और प्रभावी स्वास्थ्य जांच सुविधाएं मिलेंगी। इससे न केवल गंभीर हृदय रोगों का समय रहते पता लगाया जा सकेगा, बल्कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता मजबूत होगी और रेफरल प्रणाली भी अधिक प्रभावी बन सकेगी।

उन्होंने कहा कि तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं के स्वरूप को बदल रही है और पंजाब इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :