दैनिक खबरनामा । मनाली, 20 जून: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल मनाली में वीकेंड के दौरान पर्यटकों की भारी आमद से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। शनिवार सुबह नेहरूकुंड से मनाली तक करीब 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे रोहतांग मार्ग पर जाने वाले सैकड़ों पर्यटक वाहन घंटों तक फंसे रहे।

सुबह के समय पर्यटकों में स्नो प्वाइंट्स तक जल्दी पहुंचने की होड़ और शाम को होटलों की ओर लौटने की जल्दबाजी के कारण सड़कें वाहनों से भर गईं। स्थिति को और गंभीर बनाने में कई वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भी प्रमुख कारण रही।

लेन अनुशासन की कमी से बढ़ रही समस्या

पुलिस के अनुसार, कई पर्यटक और स्थानीय वाहन चालक ओवरटेकिंग और गलत लेन में वाहन चलाकर जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। गलत दिशा से आगे निकलने की कोशिश में दोनों ओर का यातायात बाधित हो रहा है, जिससे सड़कें पूरी तरह जाम हो रही हैं।

क्षतिग्रस्त सड़कें भी बनीं परेशानी का कारण

रांगड़ी क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसकी मरम्मत अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। इसके अलावा गधेरनी, कन्याल, छियाल और सिमसा क्षेत्रों में होटल अधिक होने के कारण सिमसा चौक पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

रांगड़ी से लग्जरी बस स्टैंड के बीच दो स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने से भी यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं, वाम तट मार्ग (लेफ्ट बैंक रोड) की खराब स्थिति के कारण मनाली पुल और अलेउ क्षेत्र में भी जाम लग रहा है। बड़े ब्यास पुल से वैली ब्रिज तक करीब 250 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त होने से समस्या और बढ़ गई है।

पर्यटकों के लिए पुलिस की सलाह

मनाली पुलिस ने पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। वाहन चालकों को अपनी लेन में चलने, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक जाम के दौरान बार-बार लेन बदलने और आगे निकलने की जल्दबाजी स्थिति को और खराब कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत तरीके से ओवरटेक करने, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने या यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वीकेंड पर मनाली आने वाले पर्यटकों से प्रशासन ने सहयोग और यातायात नियमों के पालन की अपील की है, ताकि सभी यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :