दैनिक खबरनामा ब्यूरो । इस्लामाबाद, 20 जून : पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में शनिवार को हुए दोहरे बम धमाकों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहला विस्फोट एक यात्री वैन को निशाना बनाकर किया गया, जबकि दूसरा धमाका राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोगों को निशाना बनाते हुए किया गया। फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बन्नू जिले के मार्का बेरा इलाके में हुई। जिला पुलिस अधिकारी (DPO) यासिर अफरीदी ने बताया कि सड़क किनारे लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में हुए विस्फोट की चपेट में एक यात्री वैन आ गई, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पहले धमाके के कुछ ही समय बाद उसी स्थान पर दूसरा विस्फोट हुआ। इस दौरान मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटे लोगों को निशाना बनाया गया, जिसमें दो और लोगों की जान चली गई। दूसरे धमाके से एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हाथी खेल गांव से बन्नू जा रही थी वैन

अधिकारियों के अनुसार, जिस यात्री वैन को निशाना बनाया गया, वह हाथी खेल गांव से बन्नू शहर की ओर जा रही थी। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों और मृतकों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी तथा विस्फोट स्थल से सबूत जुटाने और जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने की हमले की कड़ी निंदा

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने हमले की परिस्थितियों की गहन जांच के निर्देश दिए और कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रांतीय सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रूसी तेल पर अमेरिकी छूट खत्म होने के संकेत, भारत की ऊर्जा रणनीति पर पड़ सकता है असर

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : रूस से रियायती दरों पर…

उड़ान भरते ही जमीन पर आ गिरा पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर, अंदर बैठे सभी सैन्यकर्मियों की मौत

दैनिक खबरनामा (मुजफ्फराबाद )  10 जून, 2026: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर…

सूडान में ड्रोन हमले से मचा कत्लेआम, बाजार में 112 लोगों की मौत; 113 घायल

पश्चिम एशिया में तनाव बरकरार: ट्रंप के शांति दावे के बीच मिसाइल हमले और जवाबी कार्रवाई

दैनिक खबरनामा |वॉशिंगटन/तेहरान/बेरूत, 3 जून, 2026 : पश्चिम एशिया में कूटनीतिक प्रयासों…