दैनिक खबरनामा । श्रीनगर, 22 जून :  जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को गांदरबल जिले के तुलमुल्ला स्थित प्रसिद्ध माता खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में स्थायी शांति, समृद्धि और भाईचारे की कामना की। उन्होंने माता राग्न्या देवी से जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के सुख-समृद्ध जीवन और प्रदेश में अमन-चैन बनाए रखने की प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत मीडिया से बातचीत में उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की धरती सदियों से सूफी-संतों और आध्यात्मिक परंपराओं की भूमि रही है। यहां की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माता खीर भवानी के आशीर्वाद से प्रदेश विकास और प्रगति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

एलजी सिन्हा ने वार्षिक खीर भवानी मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रबंधन समिति की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, स्वच्छता, बिजली, पेयजल और यातायात जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उत्कृष्ट ढंग से सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई भी दी।

उन्होंने कहा कि माता खीर भवानी मंदिर कश्मीरी पंडित समुदाय की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दशकों से श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ दर्शन के लिए पहुंचते रहे हैं। हर वर्ष ज्येष्ठ अष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले इस मेले में जम्मू-कश्मीर सहित देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं।

उपराज्यपाल ने कहा कि खीर भवानी मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। यह आयोजन प्रदेश की गंगा-जमुनी तहजीब और ‘कश्मीरियत’ की भावना को सशक्त करता है, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलकर इसकी सफलता में योगदान देते हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी यह पवित्र आयोजन इसी उत्साह, श्रद्धा और शांतिपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न होता रहेगा तथा प्रदेश में सामाजिक सौहार्द और एकता को और मजबूती प्रदान करेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जम्मू-श्रीनगर के लिए तीसरी वंदे भारत, नवरात्र में शुरू होने की संभावना, जानें रूट, समय और संभावित किराया

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 21 अगस्त:  जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों को जल्द एक…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :