दैनिक खबरनामा । जम्मू, 23 जून : श्री अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 2026 के सफल संचालन को लेकर जम्मू प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस बार तवी रिवर फ्रंट को यात्रा का प्रमुख केंद्र बनाया जा रहा है। यहां करंट पंजीकरण, टोकन वितरण और RFID कार्ड जारी करने सहित कई महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

तवी रिवर फ्रंट पर भगवती नगर चौथे पुल से लेकर वेयरहाउस क्षेत्र तक बड़े स्तर पर टेंट सिटी विकसित की जा रही है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था भी यहीं की जा रही है। प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से जम्मू रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर होने वाली भारी भीड़ में उल्लेखनीय कमी आएगी।

युद्धस्तर पर तैयारियां, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यात्रा की संवेदनशीलता को देखते हुए तवी रिवर फ्रंट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया गया है। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरा बनाकर सील कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति या वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

इसके अलावा तवी तट पर मोबाइल शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं तेजी से विकसित की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

30 जून से टोकन वितरण, 1 जुलाई से ई-केवाईसी पंजीकरण

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, करंट पंजीकरण के लिए टोकन वितरण 30 जून से शुरू होगा, जबकि 1 जुलाई से नॉन-केवाईसी पंजीकरण को ई-केवाईसी पंजीकरण में परिवर्तित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं को मिलेगा यादगार अनुभव

प्रशासन इस बार यात्रा को केवल सुविधाजनक ही नहीं, बल्कि अधिक आकर्षक और यादगार बनाने पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। तवी रिवर फ्रंट पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण विकसित किए जा रहे हैं, जिससे जम्मू पहुंचने वाले बाबा बर्फानी के भक्त आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ सुखद यादें भी अपने साथ लेकर लौट सकें।

गौरतलब है कि श्री अमरनाथ यात्रा 2026 आगामी 3 जुलाई से औपचारिक रूप से शुरू होगी। यात्रा के मद्देनजर जम्मू शहर पूरी तरह तैयार है और जल्द ही पूरा माहौल ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :