दैनिक खबरनामा । जम्मू, 24 जून : जम्मू शहर को जल्द ही एक नई पर्यटन सौगात मिलने जा रही है। भगवती नगर में तवी नदी के किनारे विकसित किया जा रहा वेस्ट-टू-वंडर पार्क 10 जुलाई से आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी है। इस पार्क में दुनिया और भारत की प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं वास्तुशिल्प धरोहरों की प्रतिकृतियां कबाड़ और बेकार सामग्री से तैयार की गई हैं, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से विकसित किए जा रहे इस पार्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अथवा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के हाथों कराने की तैयारी चल रही है। पार्क में सभी प्रमुख कलाकृतियों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि टाइल बिछाने का लगभग 90 प्रतिशत कार्य संपन्न हो गया है। शेष निर्माण कार्य अगले दस दिनों में पूरा किए जाने की उम्मीद है।

करीब 40 कनाल भूमि पर विकसित इस पार्क में एम्फीथिएटर और वॉक-वे का निर्माण भी अंतिम चरण में है। पार्क का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) का संदेश देना है।

बच्चों के लिए बनेगी कृत्रिम झील

पार्क में लगभग तीन कनाल क्षेत्र में बच्चों के लिए एक कृत्रिम झील विकसित की जा रही है। जल क्रीड़ाओं से सुसज्जित यह झील परिवारों और बच्चों के लिए मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनेगी। यहां सुरक्षित जल गतिविधियों और नौका विहार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

वेस्ट-टू-वंडर पार्क में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए कैफेटेरिया, फास्ट फूड जंक्शन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके अलावा पार्क में लाइट एंड साउंड शो शुरू करने की भी तैयारी है, जिससे शाम के समय इसकी खूबसूरती और बढ़ जाएगी। पार्क में प्रवेश के लिए नाममात्र शुल्क रखा जाएगा।

पार्क में देखने को मिलेंगी ये आकर्षक प्रतिकृतियां

अंतरराष्ट्रीय धरोहरें:

तोदाई-जी मंदिर

स्फिंक्स

कोलोसियम

अंगकोर वाट

व्हाइट हाउस

एफिल टावर

टकसंग मोनेस्ट्री

राष्ट्रीय धरोहरें:

हवा महल

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

जंतर-मंतर

गेटवे ऑफ इंडिया

ताजमहल

स्थानीय पहचान:

अखनूर फोर्ट

चिनाब वैली ब्रिज

पार्क के खुलने के बाद जम्मू आने वाले पर्यटकों को एक ही स्थान पर देश-विदेश की प्रसिद्ध धरोहरों की झलक देखने का अवसर मिलेगा, जिससे यह शहर का नया पर्यटन आकर्षण बनने की उम्मीद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :