दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 06 नवंबर: लेक रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी, ओमैक्स, न्यू चंडीगढ़ की ओर से प्रेजिडेंट कर्नल कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में दिवाली की खुशियां साझा करने के लिए आज ओमैक्स के सभी कर्मचारियों जिनमें सिक्योरिटी, फैसिलिटी, बागवानी और हाउसकीपिंग स्टाफ शामिल हैं, को दिवाली की शुभकामनाएं दी गईं।

रिटायर्ड कर्नल कुलविंदर सिंह और सोसाइटी के पदाधिकारियों ने उनकी सेवाओं के लिए सभी का धन्यवाद किया और उनके व उनके परिवार के लिए सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

साथ ही मिठाइयां बांटकर सभी का मुंह मीठा करवाकर रोशनी के त्योहार का शुभारंभ किया गया।