दैनिक खबरनामा । चण्डीगढ़, 28 जून :  शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ पुलिस ने होटलों और धर्मशालाओं में विशेष जांच अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान ठहरने वाले मेहमानों के रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है। नियमों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दड़वा स्थित होटल रायल प्लाजा की जांच की। निरीक्षण के दौरान होटल में ठहरे मेहमानों का रिकॉर्ड निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध नहीं पाया गया। इस पर पुलिस ने होटल मैनेजर अनुराग पांडे और लीज होल्डर सुभाष गुप्ता के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया।

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इससे पहले कजहेड़ी स्थित होटल हिमाचल के मैनेजर के खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की गई थी। जांच में सामने आया था कि होटल में असम की एक महिला ठहरी हुई थी, लेकिन उसके ठहरने से संबंधित कोई रिकॉर्ड होटल प्रबंधन के पास मौजूद नहीं था। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज किया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल हिमाचल का नाम उस मामले में भी सामने आया था जिसमें सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर की हत्या के आरोपित वहां ठहरे थे। इसी घटना के बाद पुलिस ने शहर के होटलों और धर्मशालाओं में रिकॉर्ड सत्यापन अभियान को और तेज कर दिया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :