दैनिक खबरनामा । नई दिल्ली, 2 जुलाई : डुकाटी इंडिया ने घरेलू बाजार में 2026 स्क्रैम्बलर नाइटशिफ्ट को पेश कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.74 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस बार बाइक को नए Emrald Green शेड में लॉन्च किया है। यह कलर विकल्प पहले उपलब्ध रंग को रिप्लेस करेगा। 2026 वर्जन में यह सबसे अहम बदलाव माना जा रहा है।
डिजाइन और लुक्स
स्क्रैम्बलर नाइटशिफ्ट पूरी रेंज में कैफे रेसर स्टाइल से सबसे ज्यादा प्रभावित मॉडल है। इसमें रेट्रो अपील के साथ मॉडर्न फीचर्स का मेल देखने को मिलता है। नया Emrald Green फिनिश इस अपडेट की खास पहचान है। डुकाटी के मुताबिक, यह शेड 1970 के दशक की क्लासिक रेसिंग टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर गाड़ियों से इंस्पायर्ड है, जो बाइक को अलग पहचान देता है।
स्टाइलिंग एलिमेंट्स
बाइक में बार-एंड मिरर के साथ फ्लैट हैंडलबार दिया गया है। सीट पर कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग है और ब्लैक फिनिश वाले वायर-स्पोक व्हील्स मिलते हैं। बॉडीवर्क पर ग्लॉस और मैट फिनिश का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किया गया है। फ्रंट और रियर मडगार्ड के साथ कॉम्पैक्ट LED इंडिकेटर्स इसके लुक को पूरा करते हैं।
मैकेनिकल अपडेट
डुकाटी का कहना है कि नए डिजाइन वाला क्लच अब ज्यादा स्मूद काम करता है और आकार में भी कॉम्पैक्ट है। इससे बाइक की कुल चौड़ाई घटी है और राइडर के पैरों के पास ज्यादा स्पेस मिलता है। कंपनी का दावा है कि अपडेटेड मॉडल पिछले वर्जन के मुकाबले करीब 4 किलो हल्का है।
इंजन और स्पेसिफिकेशन
स्क्रैम्बलर नाइटशिफ्ट में वही 803cc, एयर-कूल्ड L-Twin Desmodue इंजन बरकरार रखा गया है। यह मोटर 72bhp पावर और 65.2nm पीक टॉर्क देती है। इंजन के साथ सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है। बाइक स्टील फ्रेम पर बनी है। सस्पेंशन में आगे 41mm अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सेटअप है। इसमें 18-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर वायर-स्पोक व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर रोड-ओरिएंटेड टायर्स लगे हैं।