दैनिक खबरनामा । नई दिल्ली, 3 जुलाई : सार्वजनिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने ब्राजील की IBV ब्राजील पेट्रोलियो लिमिटेड में शेष हिस्सेदारी भी खरीदकर अब इस संयुक्त उद्यम की 100% मालिक बन गई है।

यह सौदा BPCL की अपस्ट्रीम इकाई भारत पेट्रो-रिसोर्सेज लिमिटेड (BPRL) और उसकी स्टेप-डाउन सब्सिडियरीज के जरिए पूरा हुआ। बीपीसीएल ने बताया कि उसकी सहायक कंपनी ने बची हुई 39.14% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 2,312 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस लेन-देन के बाद BPRL की IBV में हिस्सेदारी 60.86% से बढ़कर 100% हो गई है। भुगतान पूरी तरह नकद में किया गया।

गुरुवार को जारी बयान में BPCL ने स्पष्ट किया कि BPRL ने शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट के तहत मिले ‘राइट ऑफ फर्स्ट रिफ्यूजल’ का इस्तेमाल करते हुए वीडियोकॉन की हिस्सेदारी खरीदी। ब्राजील के नियामकों से जरूरी मंजूरी और पंजीकरण मिलने के बाद यह डील संपन्न हुई।

ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस

BPCL का कहना है कि इस अधिग्रहण का मुख्य लक्ष्य भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है। IBV ब्राजील में कई तेल और गैस रियायतों में भागीदार है। इस सौदे से BPCL को अतिरिक्त इक्विटी ऑयल और गैस तक सीधी पहुंच मिलेगी, जो देश की भविष्य की ऊर्जा जरूरतों में मददगार होगी।

कंपनी के मुताबिक, इस बड़े अधिग्रहण के लिए निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) और नीति आयोग से सभी जरूरी सहमतियां ले ली गई थीं। यह प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 को पूरी हुई।

गौरतलब है कि अधिग्रहण से ठीक पहले कर्ज को इक्विटी में बदलने के कारण BPRL की हिस्सेदारी 65.40% से घटकर 60.86% रह गई थी। इसके बाद शेष हिस्सेदारी खरीदकर इसे पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई बना दिया गया।

IBV की संपत्तियां

IBV ब्राजील पेट्रोलियो लिमिटेड के पास ब्राजील में BM-SEAL-11 और BM-C-30 ऑयल-गैस कंसेशन में हिस्सेदारी है। BPCL के अनुसार, BM-SEAL-11 ब्लॉक में उत्पादन शुरू होने पर इस डील से कंपनी के सालाना इक्विटी उत्पादन में करीब 1 मिलियन टन ऑयल इक्विवेलेंट (Mtoe) का इजाफा होगा।

IBV के पास BM-SEAL-11 कंसेशन में 40% हिस्सेदारी है। बाकी 60% हिस्सेदारी ब्राजील की सरकारी कंपनी पेट्रोब्रास के पास है। यह ब्लॉक फिलहाल विकास चरण में है। इसके लिए फ्लोटिंग प्रोडक्शन स्टोरेज एंड ऑफलोडिंग (FPSO) यूनिट का कॉन्ट्रैक्ट मई 2026 में किया गया था।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :