दैनिक ख़बरनामा 19 अप्रैल 2026 फरीदाबाद के गांव सहूपुरा निवासी 26 वर्षीय भारतीय सेना के जवान मोहित की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। वह सेना की 29 पैरा इकाई से जुड़े थे और हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले स्थित बकलोह सैन्य छावनी के स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे थे। जानकारी के मुताबिक, मोहित 5 अप्रैल को प्रशिक्षण के लिए बकलोह पहुंचे थे और नियमित अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे।शनिवार सुबह बॉक्सिंग अभ्यास के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई। इसके बाद साथी जवानों ने तुरंत उन्हें सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में उनके बाएं कान के पास चोट के निशान पाए गए हैं।फिलहाल इस मामले को प्रशिक्षण के दौरान हुई दुर्घटना माना जा रहा है और जांच जारी है। इस घटना के बाद सेना के अधिकारियों और साथियों में शोक का माहौल है, वहीं परिवार में भी मातम छाया हुआ है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अप्रैल से लागू होगा नया आयकर कानून 2025, टैक्स फॉर्म होंगे ज्यादा सरल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केंद्रीय वित्त…
Share to :