दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 9 जुलाई : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य में लगातार हो रहे बम धमाकों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री दोनों की जिम्मेदारी निभा रहे भगवंत मान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं और पंजाब पुलिस भी इन घटनाओं को रोकने में असफल रही है।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मोगा के एक पुलिस थाने पर हुए बम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए वड़िंग ने कहा कि सरकार और पुलिस इन घटनाओं के प्रति पूरी तरह बेखबर और बेबस नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन धमाकों को ऐसे ले रही है, जैसे यह कोई सामान्य घटना हो। उन्होंने जालंधर और अमृतसर में पिछले एक महीने के दौरान हुए बम धमाकों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति को उजागर करती हैं।

वड़िंग ने कहा कि यदि पुलिस थाने ही सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें बिना किसी भय के बार-बार निशाना बनाया जा रहा है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पंजाब पुलिस इन घटनाओं को रोकने में क्यों नाकाम साबित हो रही है।

अमेरिका में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ एफबीआई द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत करते हुए वड़िंग ने कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि इससे यह संदेश जाएगा कि अपराधियों को दुनिया के किसी भी कोने में सुरक्षित पनाह नहीं मिलेगी। उन्होंने पंजाब पुलिस को भी एफबीआई से सीख लेते हुए गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ इसी तरह की सख्त और प्रभावी कार्रवाई करने की सलाह दी।

एक अन्य सवाल के जवाब में, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर पर कथित तौर पर 4 लाख अमेरिकी डॉलर की उगाही और लोगों को धमकाने के आरोपों का जिक्र किया गया, वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से यह आरोप लगाती रही है कि पंजाब में गैंगस्टरों को पुलिस का संरक्षण और सहयोग प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सामने आया मामला कांग्रेस के आरोपों की पुष्टि करता है।

वड़िंग ने यह भी बताया कि उन्होंने पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया है और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर तत्काल ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में शांति और सुरक्षा बहाल करने के लिए सरकार को प्रभावी और ठोस कदम उठाने होंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :