दैनिक ख़बरनामा 16 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर,
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है। इसी कड़ी में हलका विधायक कुलवंत सिंह ने गांव बाकरपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करीब 9.50 लाख रुपये की लागत से बने नए कमरे का उद्घाटन किया।इस मौके पर विधायक ने कहा कि राज्य में शिक्षा क्रांति के चलते सरकारी स्कूलों की हालत और सुविधाओं में बड़ा सुधार हुआ है। अब अभिभावक निजी स्कूलों के बजाय सरकारी स्कूलों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो सरकार की नीतियों पर बढ़ते भरोसे का संकेत है।उन्होंने बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भी अहम कदम उठाते हुए मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए हैं, जहां लोगों को मुफ्त इलाज, जांच और दवाइयों की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा महिलाओं के लिए 1000 और 1500 रुपये की आर्थिक सहायता योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।विधायक ने यह भी घोषणा की कि बाकरपुर स्कूल की इमारत को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं के साथ री-डिजाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस खुद स्कूलों और कॉलेजों का दौरा कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बना रहे हैं।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी गिन्नी दुग्गल, प्रिंसिपल सुनीता रानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :