दैनिक खबरनामा। रिकांगपिओ, 14 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित शिपकी ला दर्रे से भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार अब फिर शुरू होने जा रहा है। प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और व्यापार की तारीख भी तय कर दी गई है।

जिला उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शिपकी ला मार्ग से वस्तु विनिमय 1 अगस्त से आरंभ होगा और 30 नवंबर तक जारी रहेगा।

बैठक में डॉ. शर्मा ने पूह के तहसीलदार भीम सिंह को व्यापार अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें निर्देश दिए गए कि वे पूह क्षेत्र के व्यापारियों से सीधा संपर्क बनाएं और यह सुनिश्चित करें कि व्यापार और आवाजाही के लिए जरूरी कागजात समय पर मिल जाएं।

बुनियादी ढांचे को जल्द पूरा करने के निर्देश

डीसी ने कहा कि छुप्पन ट्रेड मार्ट का निर्माण कार्य जल्दी पूरा किया जाए। इससे सीमा के दोनों ओर माल का आदान-प्रदान सुगमता से हो सकेगा और निर्यात-आयात की तय सूची की वस्तुओं में कोई अड़चन नहीं आएगी।

केंद्र के विभागों से तालमेल पर जोर

डॉ. शर्मा ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर को कहा कि वे केंद्र सरकार के विदेश, गृह, वाणिज्य मंत्रालयों के साथ-साथ सेना, कस्टम और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस से समन्वय स्थापित करें। उनका मकसद यह है कि विभिन्न एजेंसियों के काम एक-दूसरे से न टकराएं और व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। बैठक में आईबी, राज्य पुलिस, आईटीबीपी और कस्टम विभाग को भी अपने-अपने क्षेत्र के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया, ताकि शिपकी ला के जरिए होने वाले वस्तु विनिमय की व्यवस्था बिना रुकावट चल सके। कार्यक्रम का संचालन एडीएम पूह रविंद्र सिंह ठाकुर ने किया और उन्होंने व्यापार से जुड़ी पूरी रूपरेखा साझा की।

कोविड के बाद फिर शुरू हो रही है गतिविधि

शिपकी ला के रास्ते भारत-चीन व्यापार करीब 6 साल के अंतराल के बाद दोबारा शुरू हो रहा है। कोरोना महामारी के चलते 2020 में इसे बंद कर दिया गया था। विदेश मंत्रालय ने पिछले साल ही इस मार्ग से व्यापार को हरी झंडी दी थी, जिसके बाद अब जमीनी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लंबित पेंशन मामलों पर पेंशनरों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, शिमला नगर निगम की 800 फाइलें अटकीं

दैनिक खबरनामा । शिमला, 26 जून : हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष…

सील्ड रोड विवाद: मंत्री विक्रमादित्य सिंह की सरकारी गाड़ी का चालान, वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

दैनिक खबरनामा| शिमला, 2 जून : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने…

हिमाचल को मिली बड़ी रेल सौगात, ऊना से अब चलेंगी 11 दैनिक ट्रेनें, करटौली बनेगा नया टर्मिनल  

दैनिक खबरनामा। ऊना, 12 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के लिए…

हिमकेयर योजना हाईकोर्ट का सख्त आदेश, दो हफ्तों में करें निजी अस्पतालों के लंबित बिलों का सत्यापन

दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमकेयर योजना…