दैनिक खबरनामा।  मोहाली, 15 जुलाई: बुधवार को मोहाली नगर निगम की मासिक बैठक के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई। बैठक में वार्ड नंबर-49 से भाजपा पार्षद बिमलेश देवी मौजूद नहीं थीं, लेकिन उनके स्थान पर उनका देवर हॉल में पहुंच गया और पार्षदों की पंक्ति में बैठकर अपनी बात रखने लगा।

बैठक में सभी निर्वाचित सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों की दिक्कतें मेयर और कमिश्नर के समक्ष रख रहे थे। इसी बीच यह युवक भी उठकर इलाके की समस्याएं गिनाने लगा। इसी दौरान मेयर की नजर उस पर पड़ी। मेयर ने तुरंत टोकते हुए पूछा कि क्या आप पार्षद हैं? जवाब में युवक ने कहा कि वह बिमलेश देवी का देवर है और पार्षद के अस्वस्थ होने के कारण वह उनकी जगह समस्याएं बताने आया है।

यह सुनते ही मेयर ने उसे तुरंत बैठक कक्ष से बाहर जाने के निर्देश दिए।

बाद में पत्रकारों ने इस पूरे घटनाक्रम पर मेयर से सवाल किया कि आखिर कैसे एक बाहरी व्यक्ति बैठक के बीच में आकर बैठ गया और सवाल-जवाब करने लगा। इस पर मेयर ने कहा कि इस मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की बैठक में किसी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश होना और पार्षदों के साथ बैठना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय पार्षदों का कहना है कि अक्सर बैठक के दौरान सदस्यों के पति और परिजन एक ओर बैठे नजर आते हैं। इनके साथ कुछ ऐसे लोग भी हॉल में दाखिल हो जाते हैं जिनका बैठक से कोई लेना-देना नहीं होता। इस वजह से निगम की मासिक बैठक की सुरक्षा और अनुशासन दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ बना सौर ऊर्जा में अग्रणी: 103.62 मेगावाट क्षमता, CO₂ उत्सर्जन में बड़ी कमी

चंडीगढ़ 21 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ प्रशासन ने नवीकरणीय ऊर्जा के…

पश्चिम एशिया युद्ध का असर पंजाब तक LPG सिलेंडर को लेकर कई शहरों में हाहाकार, लंबी कतारें

पंजाब 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पश्चिम एशिया में जारी युद्ध…

कलाग्राम में गूंजी हरियाणवी रागिनियों की गूंज, लोकधुनों पर झूमे संगीत प्रेमी

चंडीगढ़ 14 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में संस्कृति मंत्रालय के अधीन…

एनडीए से पास-आउट हुए पंजाब के पांच होनहार कैडेट, अगले वर्ष बनेंगे सेना के अधिकारी

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की एक और बड़ी उपलब्धि,…