दैनिक खबरनामा।  मोहाली, 15 जुलाई: बुधवार को मोहाली नगर निगम की मासिक बैठक के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई। बैठक में वार्ड नंबर-49 से भाजपा पार्षद बिमलेश देवी मौजूद नहीं थीं, लेकिन उनके स्थान पर उनका देवर हॉल में पहुंच गया और पार्षदों की पंक्ति में बैठकर अपनी बात रखने लगा।

बैठक में सभी निर्वाचित सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों की दिक्कतें मेयर और कमिश्नर के समक्ष रख रहे थे। इसी बीच यह युवक भी उठकर इलाके की समस्याएं गिनाने लगा। इसी दौरान मेयर की नजर उस पर पड़ी। मेयर ने तुरंत टोकते हुए पूछा कि क्या आप पार्षद हैं? जवाब में युवक ने कहा कि वह बिमलेश देवी का देवर है और पार्षद के अस्वस्थ होने के कारण वह उनकी जगह समस्याएं बताने आया है।

यह सुनते ही मेयर ने उसे तुरंत बैठक कक्ष से बाहर जाने के निर्देश दिए।

बाद में पत्रकारों ने इस पूरे घटनाक्रम पर मेयर से सवाल किया कि आखिर कैसे एक बाहरी व्यक्ति बैठक के बीच में आकर बैठ गया और सवाल-जवाब करने लगा। इस पर मेयर ने कहा कि इस मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की बैठक में किसी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश होना और पार्षदों के साथ बैठना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय पार्षदों का कहना है कि अक्सर बैठक के दौरान सदस्यों के पति और परिजन एक ओर बैठे नजर आते हैं। इनके साथ कुछ ऐसे लोग भी हॉल में दाखिल हो जाते हैं जिनका बैठक से कोई लेना-देना नहीं होता। इस वजह से निगम की मासिक बैठक की सुरक्षा और अनुशासन दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :