दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 05 अगस्त 2026. पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बठिंडा के साइबर क्राइम थाना में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक और थाना प्रभारी के रीडर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके पुत्र के खिलाफ साइबर क्राइम थाना, बठिंडा में दर्ज मामले में गिरफ्तारी से राहत दिलाने, जमानत करवाने में मदद करने तथा दूसरी पार्टी से समझौता कराने के नाम पर सहायक उप-निरीक्षक सतरूप सिंह और थाना प्रभारी के रीडर गुरचरन सिंह ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय मामले की सूचना विजिलेंस ब्यूरो को दी। शिकायत की जांच के बाद ब्यूरो की उड़नदस्ता टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लोहड़ी के दौरान चीनी मांझे पर सख्ती लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर लगाए सुरक्षा कवच

पंजाब 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) लुधियाना लोहड़ी पर्व के मद्देनज़र बढ़ती…

गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, डॉ. बलजीत कौर ने 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 17 अगस्त 2026. सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक…

लोहड़ी बंपर ने बदल दी तक़दीर पिता की मनाही के बावजूद खरीदा टिकट, युवक ने जीते 50 लाख रुपये

पंजाब 20 जनवरी (दैनिक खबरनामा)पंजाब फाजिल्का।किस्मत कब और कैसे मेहरबान हो जाए,…

संजीव अरोड़ा का बड़ा दावा ‘राजेंद्र गुप्ता लौटेंगे’ 1 मई के बाद सुधरेगी पंजाब में बिजली आपूर्ति

दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 पंजाब के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने…