दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 17 अगस्त 2026. सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज घोषणा की कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने गुरदासपुर जिले के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 8.33 करोड़ रुपये स्वीकृत कर जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल अल्पसंख्यक समुदायों के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के साथ-साथ प्रदेश में समावेशी विकास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि जारी की गई राशि से गुरदासपुर, कलानौर, डेरा बाबा नानक और धारीवाल ब्लॉकों में कुल 258 आंगनवाड़ी केंद्रों, 4 सामुदायिक कॉम्प्लेक्सों और 6 अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सामुदायिक बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और बच्चों, महिलाओं तथा स्थानीय निवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने बताया कि गुरदासपुर ब्लॉक में 78 आंगनवाड़ी केंद्र और 1 सामुदायिक कॉम्प्लेक्स, डेरा बाबा नानक ब्लॉक में 57 आंगनवाड़ी केंद्र, 1 सामुदायिक कॉम्प्लेक्स और 5 अतिरिक्त कक्षाएं, कलानौर ब्लॉक में 51 आंगनवाड़ी केंद्र, 1 सामुदायिक कॉम्प्लेक्स और 1 अतिरिक्त कक्षा तथा धारीवाल ब्लॉक में 72 आंगनवाड़ी केंद्र और 1 सामुदायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूरा किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थायी सामुदायिक संपत्तियों का निर्माण होगा और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। साथ ही, जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इन परियोजनाओं से जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ बाल देखभाल, शिक्षा और सामुदायिक सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग तक विकास के लाभ पहुंचाने और आधुनिक सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के माध्यम से ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :