.

दैनिक खबरनामा | 10 अगस्त | नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को एक बार फिर सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ सकते हैं। छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में स्पष्टीकरण की मांग कर रहा है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार लोकसभा और राज्यसभा में कई अहम विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें केरल नाम परिवर्तन विधेयक भी शामिल है। वहीं, कांग्रेस ने प्रस्तावित विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (FCRA) का सदन में कड़ा विरोध करने का फैसला किया है।

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार को घेर रही कांग्रेस

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घटना को 13 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से अब तक इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया गया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग की है। कांग्रेस लगातार सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग कर रही है कि छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज, पैलेट गन और आंसू गैस के इस्तेमाल का आदेश किस स्तर पर दिया गया था।

FCRA विधेयक के खिलाफ विपक्ष लामबंद

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केरल के अलाप्पुझा में कहा कि अगर केंद्र सरकार FCRA संशोधन विधेयक संसद में लाती है, तो कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दल भी इसका विरोध करेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित कानून का असर अल्पसंख्यकों और गैर-सरकारी संगठनों पर पड़ सकता है।

वेणुगोपाल ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया उन राज्यों के लिए नुकसानदेह हो सकती है, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के उपायों को प्रभावी तरीके से लागू किया है।

लोकसभा-राज्यसभा में कई विधेयकों की तैयारी

विपक्ष के संभावित विरोध के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार के लिए संसद में कई विधेयकों को सूचीबद्ध किया है। लोकसभा की कार्यसूची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संबंधित केरल नाम परिवर्तन विधेयक के अलावा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम संशोधन विधेयक भी शामिल है।

वहीं, राज्यसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी एक विधेयक पेश करेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे एनसीपी (एसपी) सांसद

एनसीपी (एसपी) के सांसद सोमवार को पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सुप्रिया सुले के अनुसार, इस बैठक में महाराष्ट्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

हालांकि, पार्टी ने FCRA संशोधन विधेयक को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। एनसीपी (एसपी) का कहना है कि विधेयक जिस मौजूदा स्वरूप में है, वह पार्टी की सोच के अनुरूप नहीं है।

छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि वह उनकी मांगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। ऐसे में सोमवार को संसद की कार्यवाही के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, FCRA संशोधन विधेयक और परिसीमन जैसे मुद्दे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव की वजह बन सकते हैं। विपक्ष की ओर से इन मुद्दों पर हंगामे के आसार हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :