दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी बीच भाजपा ने अपने प्रवासी (बाहरी) नेताओं के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने उन्हें काले जादू से बचने की चेतावनी देने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति के अनुरूप बांग्ला परिधान पहनने की सलाह दी है।पिछले चुनाव में “बाहरी बनाम स्थानीय” मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस को बढ़त मिली थी, जिससे भाजपा जीत के करीब पहुंचकर भी पीछे रह गई थी। इस अनुभव से सबक लेते हुए पार्टी इस बार अधिक सतर्क नजर आ रही है।
भाजपा ने राज्य में बड़ी संख्या में बाहरी नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए भेजा है, लेकिन उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अनजान महिलाओं से दूरी बनाए रखें, सार्वजनिक स्थानों पर राजनीतिक बहस से बचें और मीडिया में अनावश्यक बयान देने से परहेज करें।
इन निर्देशों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पार्टी के नेताओं की छवि और संदेश पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े और स्थानीय मतदाताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बजट से पहले बिजयनगर की मांगें मुखर विकास कार्यों को लेकर विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

बिजयनगर 8 जनवरी (दैनिक खबरनामा) विजयनगर आगामी बजट की प्रमुख जनहितकारी मांगों…
Share to :

क्रेस्ट में 75 करोड़ का घोटाला: प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर अबरोल गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर भेजा

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन…
Share to :

नववर्ष पर फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन, जूनियर टीम ने जीत दर्ज की

जयपुर 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा) रोहित क्रिकेट क्लब कठपुतली नगर, जयपुर की…
Share to :
31 दिसम्बर (जगदीश कुमार)  मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक बड़ी और…
Share to :