दैनिक खबरनामा | 10 अगस्त | उत्तरकाशी: उत्तराखंड में सोमवार तड़के भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। उत्तरकाशी जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसके बाद कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान टिहरी गढ़वाल के कुछ हिस्सों में भी 2.0 तीव्रता के हल्के झटके महसूस किए गए। दोनों जिलों से अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

उत्तरकाशी में भूकंप का झटका रात करीब 1:21 बजे महसूस किया गया। यमुना और गंगा घाटी सहित जिले के कई हिस्सों में धरती हिलने से लोग घबरा गए। कई लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए और अपने रिश्तेदारों तथा आसपास रहने वाले लोगों को फोन कर भूकंप की जानकारी ली।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन के करीब 10 किलोमीटर नीचे था। इसका केंद्र उत्तरकाशी जिले में बड़कोट तहसील मुख्यालय के पास राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया गया है।

टिहरी गढ़वाल में भी महसूस हुए झटके

उत्तरकाशी के अलावा टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और घनसाली इलाकों में भी सोमवार तड़के भूकंप के कंपन महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, यहां भूकंप की तीव्रता 2.0 रही और इसका केंद्र करीब 5 किलोमीटर की गहराई में था।

हालांकि टिहरी में महसूस किया गया झटका काफी हल्का था और इससे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली।

भूकंप के बाद दोनों जिलों का प्रशासन अलर्ट मोड में रहा और स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। फिलहाल किसी भी क्षेत्र से भवनों को नुकसान पहुंचने या किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ममता बनर्जी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत, गिरफ्तारी की मांग; हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। सिलीगुड़ी, 4 जून 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Share to :

पुणे में Wipro पर धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोप, FIR के बाद कंपनी को नोटिस; जांच में SIT की मदद लेने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। पुणे, 5 जून 2026: पुणे के हिंजेवाड़ी स्थित विप्रो कार्यालय…
Share to :

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को मिली अनुमति, CJP ने साधा शिक्षा मंत्री पर निशाना

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 6 जून 2026: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने…
Share to :

बंगाल में TMC नेताओं पर कार्रवाई तेज: किसी का मुंडवाया सिर, कोई साड़ियों के ढेर में छिपा मिला; पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन भी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। कोलकाता, 7 जून 2026: पश्चिम बंगाल में विभिन्न आपराधिक और…
Share to :