दैनिक खबरनामा । मोहाली, 10 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत के परिवार का नया घर न्यू चंडीगढ़ में अब तैयार हो गया है। रविवार को इस आवास में विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर घर में पूजा-पाठ किया गया। कंगना ने समारोह से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं। इन क्लिप्स में परिवार के सदस्य यज्ञ में बैठे दिख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में एक दंपती को पूजा की थाली लिए हुए देखा जा सकता है।

परिवार ने नए घर में शांति और समृद्धि की प्रार्थना के साथ अनुष्ठान संपन्न किया। समारोह से पहले कंगना ने अपने भतीजे के साथ घर के आंगन में एक पौधा भी रोपा था। उन्होंने यह पौधा अपनी मां को समर्पित किया था।

गृह प्रवेश की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने घर की खूब सराहना की। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “बाप रे इतना लग्जरी घर”।

जानकारी के अनुसार, यह कोठी कंगना के भाई द्वारा बनवाई गई है। घर की बनावट पारंपरिक शैली और क्लासिक टच वाली है। अंदर लकड़ी से बने फर्नीचर, सजावटी वस्तुएं, झूमर और पारंपरिक वास्तुकला की झलक साफ दिख रही है। सामने आई तस्वीरों में घर का भीतरी डिजाइन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पटियाला में टैक्सी ड्राइवर ने जहर खाकर दी जान, VIDEO में पूर्व MLA समेत कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 पटियाला के हलका शुतराणा में एक टैक्सी…

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज’ कहना आम लोगों के अधिकारों का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 27 अक्टूबर 2026. पंजाब विधानसभा में जनकल्याणकारी योजनाओं…

355 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पंजाब में सरकारी नौकरियों का आंकड़ा 67,037 पहुंचा

योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर मिल रही नौकरियां, ठेकेदारी व्यवस्था खत्म…

नीट-सीबीएसई पेपर लीक के विरोध में बरनाला में कांग्रेस का कैंडल मार्च, राजा वड़िंग ने किया नेतृत्व

वड़िंग बोले— धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत, अब पंजाब के…