दैनिक खबरनामा । मोहाली, 10 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत के परिवार का नया घर न्यू चंडीगढ़ में अब तैयार हो गया है। रविवार को इस आवास में विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर घर में पूजा-पाठ किया गया। कंगना ने समारोह से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं। इन क्लिप्स में परिवार के सदस्य यज्ञ में बैठे दिख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में एक दंपती को पूजा की थाली लिए हुए देखा जा सकता है।

परिवार ने नए घर में शांति और समृद्धि की प्रार्थना के साथ अनुष्ठान संपन्न किया। समारोह से पहले कंगना ने अपने भतीजे के साथ घर के आंगन में एक पौधा भी रोपा था। उन्होंने यह पौधा अपनी मां को समर्पित किया था।

गृह प्रवेश की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने घर की खूब सराहना की। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “बाप रे इतना लग्जरी घर”।

जानकारी के अनुसार, यह कोठी कंगना के भाई द्वारा बनवाई गई है। घर की बनावट पारंपरिक शैली और क्लासिक टच वाली है। अंदर लकड़ी से बने फर्नीचर, सजावटी वस्तुएं, झूमर और पारंपरिक वास्तुकला की झलक साफ दिख रही है। सामने आई तस्वीरों में घर का भीतरी डिजाइन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :