दैनिक खबरनामा। जम्मू, 21 अगस्त:  जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों को जल्द एक और तेज रफ्तार विकल्प मिलने वाला है। रेलवे ने जम्मू और श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। अभी इस सेक्शन पर दो वंदे भारत ट्रेनें नियमित चल रही हैं।

रेल मंत्रालय के अनुसार नई ट्रेन का नंबर 26407/26408 रहेगा। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद इस सेवा को हरी झंडी मिली है। अधिकारियों का कहना है कि इससे सड़क मार्ग पर भीड़ घटेगी और घाटी में पर्यटन को नया बल मिलेगा।

कब से पटरी पर दौड़ेगी

सूत्रों के मुताबिक यह सेवा अगले महीने नवरात्र के आसपास शुरू की जा सकती है। नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे त्योहार के अवसर पर ट्रेन शुरू करने की तैयारी में है।

रूट और ठहराव

नई वंदे भारत जम्मू तवी से रवाना होकर पहले शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन का अगला स्टॉप माता वैष्णो देवी कटरा होगा और अंतिम पड़ाव श्रीनगर रहेगा।

समय-सारिणी

जम्मू से श्रीनगर की ओर

– जम्मू तवी: सुबह 10:30 बजे प्रस्थान

– उधमपुर: 11:30 बजे आगमन

– कटरा: 12:10 बजे आगमन

– श्रीनगर: दोपहर 3:10 बजे आगमन

श्रीनगर से जम्मू की ओर वापसी

– श्रीनगर: शाम 4:00 बजे प्रस्थान

– कटरा: 6:55 बजे आगमन

– उधमपुर: 7:30 बजे आगमन

– जम्मू तवी: रात 8:40 बजे आगमन

टिकट की संभावित दर

फिलहाल जम्मू-श्रीनगर रूट पर चल रही वंदे भारत का किराया 855 रुपये से 1780 रुपये के बीच है। नई ट्रेन का किराया भी इसी दायरे में रहने की उम्मीद है।

तुलना के लिए मौजूदा दो ट्रेनों की दरें इस प्रकार हैं:

– 26401 वंदे भारत: एसी चेयर कार 855 रुपये, एग्जीक्यूटिव क्लास 1585 रुपये

– 26403 वंदे भारत: एसी चेयर कार 1020 रुपये, एग्जीक्यूटिव क्लास 1780 रुपये

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि तीसरी वंदे भारत शुरू होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का बोझ कम होगा और यात्रियों को आरामदायक व तेज सफर मिलेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :