नाडा साहिब में होगा समापन, तीन वर्षों से लगातार धार्मिक आयोजन कर बेटियों के सम्मान और शिक्षा का दे रहे संदेश

दैनिक खबरनामा पंचकूला, 23 सितंबर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब में तीन दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन किया गया है जो शुक्रवार को सम्पन्न होगा। यह आयोजन द हरियाणा जाट समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष चौधरी बलवीर सिंह दंदयान की ओर से करवाया गया। पाठ की समाप्ति पर गुरुद्वारा साहिब में अरदास की गई, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया।

चौधरी बलवीर सिंह दंदयान ने अपनी पहली पौती के जन्म के अवसर पर अगले 21 वर्षों तक हर वर्ष गुरुद्वारा नाडा साहिब में तीन दिवसीय अखंड पाठ करवाने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प के तहत पिछले तीन वर्षों से लगातार 23 से 25 सितंबर तक यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। उनकी पौती जेहनाब का जन्म अमेरिका में हुआ था और 23 सितंबर को उसका जन्मदिन भी है।

दंदयान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करना और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या और बच्चियों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं की खबरें उन्हें व्यथित करती हैं। इसी कारण उन्होंने धार्मिक आयोजन को बेटियों के सम्मान का संदेश देने का माध्यम बनाया है।

उन्होंने बताया कि उनके बेटे आरजू दंदयान और बहू अरमान मान दंदयान बच्चे के जन्म से पहले अमेरिका गए थे। वहीं 23 सितंबर 2017 को उनकी पौती जेहनाब का जन्म हुआ। जेहनाब अमेरिकी नागरिक है, लेकिन दंदयान परिवार की इच्छा है कि उसका भारत की धरती, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव बना रहे।

दंदयान के अनुसार गुरुद्वारा नाडा साहिब में एक अखंड पाठ की बुकिंग करीब 7,500 रुपये में होती है। आगामी 21 वर्षों तक हर वर्ष अखंड पाठ करवाने के संकल्प के तहत उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये की पर्ची कटवाई है।

अखंड पाठ के समापन अवसर पर गुरुद्वारा नाडा साहिब में विशेष अरदास हुई। दंदयान ने कहा कि गुरुद्वारा नाडा साहिब में उनकी अटूट आस्था है और पहली पौती के जन्म को उन्होंने बेटियों के सम्मान तथा उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने के अवसर के रूप में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में CM हाउस का घेराव, SOI का प्रदर्शन CM मान के बयान पर बढ़ा विवाद, सुखबीर बादल ने बुलाई अहम बैठक

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में आज Student Organisation…

पंजाब विधानसभा में आवारा कुत्तों का मुद्दा गूंजा, लुधियाना में राज्य की पहली डॉग सैंक्चुरी शुरू मंत्री संजीव अरोड़ा

चंडीगढ़ 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब विधानसभा में आवारा कुत्तों के…

रीवा (मध्यप्रदेश) | 26 दिसंबर (जगदीश कुमार) आगामी नववर्ष के मद्देनज़र रीवा जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने स्वयं शहर का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। एसपी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं और ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी चौहान ने नए साल के जश्न के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजार इलाकों, होटल-ढाबों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता न किया जाए। ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, चेकिंग प्वाइंट बढ़ाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्रंक एंड ड्राइव मामलों पर विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ तुरंत चालान, लाइसेंस निरस्तीकरण और वैधानिक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही शहर में चेकिंग प्वाइंट की संख्या बढ़ाने, रात्री गश्त तेज करने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई एसपी चौहान ने यातायात पुलिस को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नववर्ष की खुशियां किसी की लापरवाही से मातम में न बदलें, इसके लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ नियमों का पालन कराएगी। आमजन से की शांति बनाए रखने की अपील शहर भ्रमण के दौरान एसपी ने आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षित, शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से नववर्ष मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है और नागरिकों के सहयोग से ही शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है।

चंडीगढ़ | 32 दिसंबर (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के सेक्टर-26 क्लब के बाहर देर…

13 साल बाद चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की एजीएम (AGM) आयोजित, सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

चंडीगढ़ 12 जनवरी( जगदीश कुमार)चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वार्षिक आम…