.

दैनिक खबरनामा | 30 अक्टूबर | नई दिल्ली : अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। वह इस प्रारूप में 200 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। गुरुवार (29 अक्टूबर) को शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में तदिवानाशे मारुमनी को आउट कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इस सूची में इंग्लैंड के आदिल राशिद 171 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

राशिद ने अक्टूबर 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर शुरू किया था। सितंबर 2025 में उन्होंने न्यूजीलैंड के टिम साउदी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। अब 200 विकेट का आंकड़ा पार कर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ दिया है।

उमरजई और अहमदजई की रिकॉर्ड साझेदारी

इस मुकाबले में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और इजाज अहमद अहमदजई ने भी नया कीर्तिमान बनाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 142 रन जोड़कर टी20 इंटरनेशनल में इस विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और शेरफेन रदरफोर्ड के नाम था, जिन्होंने 139 रन जोड़े थे। यह अफगानिस्तान की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी टी20 साझेदारी भी है। इससे पहले मोहम्मद नबी और इब्राहिम जादरान के बीच 86 रन की साझेदारी सर्वोच्च थी।

अफगानिस्तान ने 19 रन से जीता मुकाबला

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने सात विकेट पर 221 रन बनाए। उमरजई ने 50 गेंदों में 116 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि इजाज अहमद अहमदजई ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए।

222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने ब्रायन बेनेट और इनोसेंट काइया की मदद से पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद टीम ने 84 रन तक पांच विकेट गंवा दिए।

कप्तान सिकंदर रजा ने 106 रन की नाबाद पारी खेलकर मुकाबले में वापसी की कोशिश की। तफाद्जवा त्सिगा ने 31 रन बनाए और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 120 रन की अटूट साझेदारी हुई। इसके बावजूद जिम्बाब्वे निर्धारित 20 ओवर में 202 रन ही बना सका। इस तरह अफगानिस्तान ने मुकाबला 19 रन से जीत लिया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

विश्व कप से ठीक पहले ईरानी प्रशंसकों को झटका, टिकट आवंटन वापस लिए जाने का दावा

दैनिक खबरनामा। तेहरान, 9 जून : फीफा विश्व कप शुरू होने से…
Share to :

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के दौरान विराट-अनुष्का पर उठे सवाल, वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून :  आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स…
Share to :

वैभव का बड़ा कमाल: 15 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम का टिकट, भारतीय क्रिकेट को मिला नया सितारा

दैनिक खबरनामा / स्पोर्ट्स ब्यूरो /  नई दिल्ली / 06 जून 2026.…
Share to :

फीफा वर्ल्ड कप से लेकर महिला विश्व कप तक, भारत में फुटबॉल का नया युग; ज़ी ने हासिल किए बड़े प्रसारण अधिकार

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 1 जून : भारतीय खेल प्रसारण उद्योग…
Share to :