दैनिक खबरनामा। जम्मू, 26 नवंबर: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने वित्तीय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वित्त विभाग में व्यापक स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार 27 वित्तीय सलाहकारों और मुख्य लेखा अधिकारियों के तबादले कर उन्हें विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में नई नियुक्तियां दी गई हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी आदेश के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर हाउसिंग बोर्ड में कार्यरत जिया-उर-रहमान को माइनिंग विभाग का वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार अब तक रियाज हुसैन संभाल रहे थे।

इसी तरह, चीफ इंजीनियर इरिगेशन एंड फ्लड कंट्रोल, जम्मू के कार्यालय में तैनात सरिता शर्मा को सूचना विभाग में वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कोषागार उधमपुर में ट्रेजरी ऑफिसर के रूप में कार्यरत धीरज जंडियाल को पदोन्नति देते हुए जम्मू-कश्मीर मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन में इसी पद पर नियुक्त किया गया है।

चीफ इंजीनियर आरटीआइसी, जम्मू के कार्यालय में तैनात रश्मि शर्मा को इरिगेशन एंड फ्लड कंट्रोल विभाग, जम्मू में वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी बनाया गया है। वहीं, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग स्थित सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय में कार्यरत नसीर अहमद लोन को श्रीनगर नगर निगम में नई जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य नियुक्तियों के तहत नसीर अहमद राथर को किश्तवाड़ में तैनात किया गया है, जबकि मनमीत कुमार को जम्मू-कश्मीर स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन में मुख्य लेखा अधिकारी नियुक्त किया गया है। अजय सिंह को श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कालेज, ककरियाल में मुख्य लेखा अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है।

मोनिका परिहार को चीफ इंजीनियर, जेके पीसीएल, जम्मू के कार्यालय में मुख्य लेखा अधिकारी लगाया गया है। बिलाल हुसैन को राजकीय मेडिकल कालेज, जम्मू में और मुकेश कुमार को जम्मू-कश्मीर हैंडीक्राफ्ट्स कारपोरेशन में नई तैनाती दी गई है। मोहित थापा को वित्त विभाग में नियुक्त किया गया है।

आदेश में अन्य अधिकारियों के कार्यस्थलों में बदलाव करते हुए विजय कुमार को डायरेक्टोरेट ऑफ अकाउंट्स एंड ट्रेजरी, कश्मीर से अटैचमेंट समाप्त कर डिस्ट्रिक्ट फंड ऑफिस, उधमपुर में तैनात किया गया है। श्रीनगर नगर निगम में कार्यरत रफीक अहमद शाह को अकाउंटेंसी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, श्रीनगर में सीनियर इंस्ट्रक्टर बनाया गया है।

वृति उप्पल को डायरेक्टोरेट ऑफ फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स, जम्मू भेजा गया है। नरिंदर सिंह को डिस्ट्रिक्ट फंड ऑफिस, रामबन और मुकेश शर्मा को डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरी ऑफिसर, उधमपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा अदिति शर्मा को चीफ इंजीनियर, आरटीआइसी, जम्मू के कार्यालय में नियुक्त किया गया है। महक गुप्ता को जम्मू स्थित नार्दर्न जोनल अकाउंटेंसी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में सीनियर इंस्ट्रक्टर के पद पर तैनात किया गया है।

सरकार के इस फैसले के तहत वित्तीय प्रबंधन, लेखा व्यवस्था और विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कार्यों के संचालन से जुड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुसार नई तैनाती पर कार्यभार संभालना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उमर अब्दुल्ला: 13 जुलाई के शहीदों की कुर्बानी बैरिकेड से नहीं मिटाई जा सकती

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 13 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार…

जीएमसी राजौरी में मरीज की मौत पर सरकार सख्त, हाई-लेवल जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 13 जून:  स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने हाल…

जम्मू में इबोला वायरस से निपटने की तैयारियों का मॉक ड्रिल, स्वास्थ्य विभाग ने परखी आपात व्यवस्था

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : इबोला वायरस के संभावित खतरे…

LoC पर भारत-पाक सैन्य अधिकारियों की मुलाकात, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुआ आमना-सामना

दैनिक खबरनामा । श्रीनगर, 20 जून:  भारतीय सेना ने एक बार फिर…