दैनिक खबरनामा। जम्मू, 13 जून:  स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने हाल ही में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी में हुई एक मरीज की मौत के मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस संबंध में विभाग ने शुक्रवार को सरकारी आदेश संख्या 472-जेके (एचएमई) जारी किया।

आदेश के अनुसार, तीन सदस्यीय जांच समिति की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज उधमपुर के प्रिंसिपल प्रो. प्रमोद कल्सोत्रा करेंगे। समिति में मेडिकल कॉलेज जम्मू के आर्थोपेडिक्स विभाग के प्रो. अब्दुल गनी तथा गांधीनगर अस्पताल जम्मू के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नरेंद्र भुटियाल को सदस्य बनाया गया है।

समिति को घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहन जांच करने का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की पड़ताल करने और यह समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं कि उपचार के दौरान चिकित्सकीय कर्मियों ने निर्धारित क्लीनिकल दिशानिर्देशों का पालन किया था या नहीं।

जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि कहीं किसी स्तर पर लापरवाही, चूक या सेवा प्रदान करने में कोई कमी तो नहीं रही। यदि उपचार, तैयारी या चिकित्सा हस्तक्षेप में किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारियों का निर्धारण भी किया जाएगा।

विभाग ने समिति को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक सुझाव देने तथा सभी दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ अपनी विस्तृत रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रशासनिक विभाग को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने जीएमसी राजौरी के प्रिंसिपल समेत सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जांच समिति के साथ पूर्ण सहयोग करने तथा आवश्यक अभिलेख और दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव एम. राजू द्वारा जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दरबार मूव के पहले ही दिन जाम से जूझा जम्मू, सरकारी काफिलों की आवाजाही में फंसे आम लोग, ट्रैफिक प्लान फेल

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 02 नवंबर: दरबार मूव के साथ ही सोमवार को…

ऊधमपुर-रियासी रेंज में भारी बारिश का अलर्ट, डीआईजी शिव शर्मा: आपदा से निपटने को कंट्रोल रूम रहेंगे 24 घंटे सक्रिय

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 21 जुलाई: लगातार तेज बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर…

जम्मू-कश्मीर में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, 580 खिलाड़ियों को 2.71 करोड़ के नकद पुरस्कार, CM उमर अब्दुल्ला ने किया वितरण

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 10 अगस्त: जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को श्रीनगर के…

सितंबर 2026 में श्रीनगर में होगा जम्मू-कश्मीर का पहला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, वैश्विक सिनेमा मानचित्र पर लौटेगी घाटी 

दैनिक खबरनामा । श्रीनगर, 1 जुलाई : जम्मू-कश्मीर एक बार फिर विश्व…