दैनिक खबरनामा। मोहाली, 26 नवंबर: मोहाली जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अब उनको पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। कजौली वॉटर वर्क्स से पानी की आपूर्ति जल्द ही खरड़ तक पहुंचेगी।

इस संबंध में पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने डीसी आदित्य डचालवाल के साथ बैठक कर आपूर्ति और हलके के विकास कार्यों की समीक्षा की। डीसी कार्यालय में हुई बैठक में कजौली वॉटर वर्क्स से खरड़ तक पानी पहुंचाने की योजना पर चर्चा हुई।

हलके में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं तथा लोगों की दिक्कतों पर भी विचार किया गया। अधिकारियों को विकास कार्य समय पर पूरा करने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया।

परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि हलके का सर्वपक्षीय विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। कजौली से आपूर्ति शुरू होने पर शहर की पेयजल व्यवस्था बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मनीमाजरा के मोटर मार्केट में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 39 अवैध व लावारिस वाहन जब्त

चंडीगढ़ 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के चंडीगढ़। नगर निगम…

डीपीएस सेक्टर 40-सी का शानदार रिजल्ट दो छात्राओं ने 500 में 499 अंक हासिल कर रचा इतिहास

दैनिक ख़बरनामा 15 अप्रैल 2027 शैक्षणिक उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को कायम…

शराब पीकर नाके पर बवाल करने पर चंडीगढ़ कोर्ट की अनूठी सजा, अब ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ करेंगे जागरूकता

दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 8 जुलाई: शराब के नशे में पुलिस नाके…

बीड़ी जलई ले… गाने पर आपत्ति चंडीगढ़ के प्रोफेसर की सुनिधि चौहान के गोवा कंसर्ट को लेकर शिकायत, चाइल्ड कमीशन से हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर…