पंजाब 6 जनवरी( दैनिक खबरनामा )मोहाली में हरियाणा सचिवालय में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में मोहाली जिला पुलिस ने मनीष गुप्ता और नितिन अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने एक महिला से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 6 लाख रुपये ठग लिए।पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए मंत्रियों और नेताओं से गहरे संबंध होने का दावा किया। भरोसा जीतने के लिए वे बार-बार हरियाणा सचिवालय में नौकरी लगवाने का आश्वासन देते रहे। महिला ने बताया कि आरोपियों में से एक व्यक्ति हाथ देखकर भविष्य बताने का भी दावा करता था, जिससे वह और अधिक भरोसे में आ गई।पुलिस के मुताबिक, पैसे लेने के बाद भी जब महिला को न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई, तो उसने शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों ने इस तरह की ठगी और किन लोगों से की है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…

पेशाब में खून या पेल्विक दर्द को न करें नजरअंदाज, प्रोस्टेट कैंसर के बढ़ते मामलों पर डॉक्टरों की चेतावनी

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पांच महीनों में 1478 उपचार पैकेज स्वीकृत,…

झूठे प्रचार और फर्जी वीडियो से नहीं रुकेगा पंजाब का विकास, जनता ही करेगी अंतिम फैसला : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

दैनिक खबरनामा | बरनाला, 25 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह…

मोहाली में PUDA दफ्तर के बाहर आज कांग्रेस का धरना, जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर विरोध तेज

दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 मोहाली में पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PUDA)…