पंजाब 20 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में। आम बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने और बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व आधुनिक बनाने के उद्देश्य से पावरकॉम ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना पर लगभग 21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों में लगे पुराने बिजली मीटर भी बदले जाएंगे।
विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को दो महीने के बजाय हर महीने बिजली का बिल जारी किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को अपनी वास्तविक खपत के अनुसार समय पर भुगतान करने में सुविधा मिलेगी।
अभी तक दो महीने में 600 यूनिट तक की खपत को आधार मानकर बिल तैयार किया जाता था, लेकिन अब हर महीने अधिकतम 300 यूनिट की खपत के आधार पर बिल बनाया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को सब्सिडी और स्लैब दरों का लाभ नियमित रूप से मिलता रहेगा और अचानक अधिक बिल आने की समस्या से राहत मिलेगी।किराये के मकानों में रहने वाले लोगों के लिए भी यह व्यवस्था फायदेमंद साबित होगी। हर महीने वास्तविक खपत के आधार पर बिल मिलने से मकान मालिक और किरायेदार के बीच होने वाले विवादों में कमी आएगी। स्मार्ट मीटर के जरिए रियल टाइम डेटा उपलब्ध होगा, जिससे गलत रीडिंग और अनुमानित बिलिंग जैसी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।विभाग की टीमें जल्द ही घर-घर जाकर पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर स्थापित करेंगी। अधिकारियों का दावा है कि इस नई प्रणाली से बिजली वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी, पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में गैस सिलेंडर की किल्लत, लंबी कतारों के बीच लाइन में खड़े बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

पंजाब 13 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मे अमेरिका-इजराइल और ईरान…
Share to :

प्लास्टिक और विशेष रसायन क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाएँ तलाश रहा पंजाब

पंजाब 14 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन–2026 के दौरान…
Share to :

पंजाब में सियासी विवाद गहराया कारोबारी की बेटियों ने लगाया डर का आरोप, मंत्री मुंडियां बोले सभी आरोप झूठे

दैनिक ख़बरनामा 11 अप्रैल 2026 जालंधर में एक कारोबारी और पंजाब सरकार…
Share to :

यो यो हनी सिंह के ‘6-7’ वाले बयान से मचा बवाल, फैंस ने जोड़ा Karan Aujla और Badshah से

पंजाब 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाबी रैपर-सिंगर Yo Yo Honey…
Share to :