26 जनवरी( दैनिक खबरनामा )केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल शुक्रवार को जम्मू पहुंचे, जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में स्थित एनएचपीसी (NHPC) की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री पंकज अग्रवाल भी मौजूद रहे।एनएचपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) श्री भूपेंद्र गुप्ता ने मंत्री को जम्मू-कश्मीर में चल रही विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री का यह दो दिवसीय दौरा रियासी, रामबन और किश्तवाड़ जिलों में स्थित परियोजनाओं के निरीक्षण को लेकर है।दौरे के पहले दिन केंद्रीय मंत्री ने रियासी जिले में चिनाब नदी पर स्थित एनएचपीसी की सलाल पावर परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें परियोजना में चल रहे कार्यों की जानकारी दी गई। मंत्री ने सलाल जलाशय में जमा गाद (सिल्ट) को शीघ्र हटाने के निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी लाने को कहा।उल्लेखनीय है कि सिंधु जल संधि (IWT) की समाप्ति के बाद सलाल पावर स्टेशन में जलाशय से गाद हटाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि जल संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।सलाल पावर स्टेशन के दौरे के दौरान श्री मनोहर लाल ने परिसर में पौधारोपण भी किया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके अलावा, उन्होंने स्थानीय प्रशासन और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय पर चर्चा की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :