मध्य प्रदेश 9 जनवरी(दैनिक खबरनामा)दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक अंतर्गत बरी गांव के बड़ापुरा प्लांटेशन के पास गुरुवार सुबह मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। यहां एक निर्दयी मां अपने नवजात शिशु को जंगल में छोड़कर फरार हो गई।इसी दौरान मवेशी खोजने जंगल की ओर गए एक ग्रामीण ने नवजात के रोने की आवाज सुनी। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक नवजात शिशु कपड़ों में लिपटा हुआ जंगल में पड़ा है।
ग्रामीण ने तत्काल गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल हटा सिविल अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों और नर्सों की टीम द्वारा बच्चे की देखभाल की जा रही है।पुलिस ने मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

धान मंडी से स्मार्ट मीटर तक किसानों के मुद्दों पर ओडिशा बंद, NH-26 जाम

उड़ीसा 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उड़ीसा धान मंडियों के देर से…
Share to :

पश्चिमी देशों को भारत का दो-टूक संदेश जयशंकर के जवाब से बदली वैश्विक कूटनीति की दिशा

दिल्ली 15 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। जर्मन चांसलर द्वारा प्रधानमंत्री…
Share to :

शिक्षक पर दर्ज बलात्कार प्रकरण को बताया झूठा, पिता ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

मध्य प्रदेश 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के…
Share to :

वार्ड परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों में रोष, जैतसर में उपतहसील प्रशासन के समक्ष किया जोरदार विरोध प्रदर्श

राजस्थान 6 जनवरी(दैनिक खबरनामा)ग्राम पंचायत जैतसर के अंतर्गत आने वाले गांव 1…
Share to :