एस ए एस नगर 9 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) पंजाब को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ATS की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5.54 किलो अफीम के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।ATS सब इंस्पेक्टर करन सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों को सेक्टर-39, चंडीगढ़ के पास से काबू किया गया। बरामद की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन शर्मा, प्रीत सिंह और गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी SAS नगर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।ATS ने मौके पर ही DOPE टेस्ट करवाया, जिसमें बरामद पदार्थ अफीम पाया गया। इसके बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट की धारा 27-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया।तीनों आरोपियों को 08 जनवरी 2026 को अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ATS अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के नशा तस्करी नेटवर्क के तार कहां-कहां जुड़े हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :